बलिया का लाल: कभी बैंक में किया काम, अब भारत के लिए खेलेंगे

नई दिल्ली डेस्क: वाको इंडियन ओपन इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में इस बार बलिया के रहने वाले सुधीर भी अपना दम ख़म दिखाने को तैयार हैं. सुधीर सक्सेना का सेलेक्शन किक बॉक्सिंग में वर्ल्ड चैम्पियनशिप हंगरी के लिए हो गया है. आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मान्यता प्राप्त यह चैम्पियनशिप 9 से 13 फरवरी के बीच राजधानी दिल्ली में होगी. किक बॉक्सिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं सुधीर सक्सेना.

खेल से इतर सुधीर ने बीएचयू से बीकॉम पूरा किया है और इसके बाद उन्होंने एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर काम किया. लेकिन किक बॉक्सिंग के प्रति उनके ज़ज्बे ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया है कि वह अब अपने देश के लिए खेल रहे हैं. वहीँ अपने सेलेक्शन पर सुधीर का कहना है कि टीम इण्डिया प्रतिनिधित्व करने का उन्हें मौका मिला, इसके लिए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा है कि मेरे प्रदर्शन को देखते हुए मेरा सेलेक्शन हुआ.

इससे पहले भी सुधीर भारत का नाम रौशन कर चुके हैं और देश को किक बॉक्सिंग में तीन अंतरराष्ट्रीय के साथ साथ 10 राष्ट्रीय पदक जितायें हैं. वहीँ इस वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बारे में सुधीर ने बताया कि इसमें 12 देशों के लगभग 8 सौ खिलाड़ी शामिल होने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसमें ईरान से लेकर नेपाल, भारत,, जॉर्डन, रूस, तुर्की, आयरलैंड, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, बोस्निया और इटली के खिलाड़ी शामिल होंगे.

उन्होंने आगे कहा कि अब तक का उनका प्रदर्शन शानदार रहा है जिसकी वजह से उन्हें फिर से इतना बड़ा मौका मिला है. वहीँ अब इसकी खबर आने के बाद उनके इलाके के लोगों में ख़ुशी का माहौल है. उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी सुधीर अपने प्रदर्शन से हमें निराश नहीं करेंगे और भारत का नाम एक बार फिर से दुनिया भर में रौशन करेंगे. हमारी तरफ से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago