भारत देश में आजादी के 75 साल होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। बलिया में भी राष्ट्रीय त्यौहार की धूम देखी जा रही है। कई जगह तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। जिले को तिरंगे की थीम पर सजाया गया है।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जीवन प्रदाता फाउंडेशन के द्वारा जिले के एकमात्र फ्लाई ओवर ब्रिज की तरफ बने लोहे की रेलिंग को तिरंगे के कलर में रंगा गया है। यह पेंटिंग का कार्य जीवन प्रदाता फाउंडेशन के सभी सदस्यों द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2022 से चल रहा है। लोहे की रेलिंग को कलर करने में 250 लीटर पेंट लगेगा। यह पेंट आम लोगों के सहयोग से इकट्ठा किया गया है।
संस्था के द्वारा चिकित्सा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण पर कार्य किए जा रहे हैं। फाउंडेशन का आग्रह है कि इस पेंटिंग को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के लिए आप सभी अपना योगदान दें, जीवन प्रदाता फाउंडेशन उन तमाम साथियों का आभार व्यक्त करता है जो पूरे दमखम के साथ पूरी ऊर्जा के साथ इस कार्य को गति प्रदान कर रहे हैं।
बलिया साल 1942 में आजाद हो चुका था, आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं। बलिया के लोगों ने आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर उन वीर शहीदों को याद किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के लिए देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आव्हान किया है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…