शक्ति प्रदर्शन या हार का डर ? बलिया में मोदी से योगी तक की रैलियों की तैयारी

19 मई, 2024 के दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बलिया में एक जनसभा को संबोधित किया. यादव ने बलिया लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार नीरज शेखर के समर्थन में वोट करने की अपील की. इस रैली को सपा के कोर वोटर में सेंध लगाने की रणनीति के तहत देखा जा रहा है. लेकिन रैलियों का रेला लगाने का संकेत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बीजेपी नेता के एक लिस्ट से मिल रहा है.

बलिया में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी वजह अलग-अलग वोटर्स ग्रुप को रीझाने के लिए बीजेपी के बड़े नेताओं की रैली से लेकर रोड शो तक का प्लान तैयार किया जा रहा है. एक वायरल लिस्ट के मुताबिक बीजेपी के सबसे बड़े नेताओं की रैली यहां होने जा रही है. इनमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ से लेकर अरुण गोविल तक का नाम शामिल है.

बताया जा रहा है कि बलिया लोकसभा क्षेत्र बीजेपी प्रभारी और संजोयक की ओर से यूपी बीजेपी से कई बड़े नेताओं की रैली की डिमांड की गई है. इनमें 30 मई को हैबतपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा की डिमांड की गई है. 27 मई को मोहम्मदाबाद में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली की मांग है. इसी दिन केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी और मेरठ से उम्मीदवार और अभिनेता अरुण गोविल के रोड शो का प्रस्ताव भी रखा गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल लिस्ट

26 मई को आमघाट में साध्वी निरंजन ज्योति और बैरिया में लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान की जनसभा का प्रस्ताव है. 25 मई को चितबड़ागांव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जनसभा की डिमांड की गई है. 24 मई को अनुप्रिया पटेल, ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद की संयुक्त जनसभा कराने का प्रस्ताव रखा गया है. बलिया बीजेपी के नेता चाहते हैं कि 23 मई को सतीश चंद्र कॉलेज में सीएम योगी की जनसभा हो. 22 मई को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, 21 मई को असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा सरमा की जनसभा का प्रस्ताव है.

20 मई से 30 मई तक लगातार राष्ट्रीय नेताओं के बलिया आने की संभावना है. बता दें कि सातवें चरण में 1 जून को बलिया में वोटिंग होगी. वोटिंग से पहले बीजेपी कोई भी लूप-होल नहीं छोड़ना चाहती है. ताकि इस सीट से बीजेपी लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर सके. बीजेपी ने यहां से अपने सीटिंग सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ का टिकट काटकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को मैदान में उतारा है.

समाजवादी पार्टी ने बलिया लोकसभा सीट से सनातन पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है. बलिया के चौक-चौराहों पर हो रही चर्चाओं में फिल्हाल पलड़ा सनातन पांडेय की ओर झुका नज़र आता है. बलिया बीजेपी के नेता भी इस स्थिति को भांप रहे हैं. इसी वजह से पार्टी अपने हर बड़े नेता की रैली जिले में चाहती है. ताकि यहां जीत हासिल करने में कोई कसर ना रह जाए.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago