Categories: Uncategorized

नमाज़ में वस्वसे आयें तो क्या करें? मुफ़्ती तारिक मसूद साहब ने बताया कि…

पाकिस्तान के मशहूर मौलाना तारिक मसूद साहब से एक सवाल किया गया जिसमे ये पूछा गया कि नमाज़ में बहुत वसवसे आते हैं इनसे कैसे छुटकारा पाया जाए इसके जवाब में मौलाना तारिक मसूद साहब ने कहा कि वसवसे दो तरह के होते हैं एक तो ये होता है कि नापाकी के वसवसे आने लगते हैं और नमाज़ी को लगता है कि कहीं हवा तो नहीं ख़ारिज हो गयी या कहीं ऐसा तो नहीं कि पेशाब का कतरा चू गया हो तो इस मामले में एक सही हदीस है कि जब तक सौ फीसद यकीन न हो वजू टूटने का उस वक़्त तक यही समझा जाएगा कि वजू बाकी है.

अब जो वसवसे का मरीज़ है तो वो ये सोचता है कि पता नहीं मुझे सौ फीसद यकीन हो रहा है कि नहीं हो रहा है तो इसके बारे में उलेमा ने ये लिखा है कि आप कसम उठा कर ये बात कहिये कि आपकी हवा ख़ारिज हुई है या आपको पेशाब का कतरा निकल गया है अगर आपने कसम उठा ली तो मतलब आपको पूरा यकीन है कि पेशाब का कतरा निकला है इसका मतलब ये हुआ कि अप कसम उठा सकते हो तो आपका वजू टूटा है.

लेकिन इसके बाद एक और मसला है कि जो वहमी आदमी होता है अब वो सोचता है कि पता नहीं मैं कसम उठा सकता हूँ या नहीं उठा सकता है तो इसका मतलब ये हुआ कि आपको शक हो रहा है और आप कसम नहीं उठा सकते मौलाना तारिक मसूद साहब ने कहा कि अभी रात का वक़्त है मैं कहूँ कि अभी जोहर का वक़्त है तो आप कसम उठा कर ये बात कह सकते हो कि रात है चाहे आप कितने भी बड़े कसम के मरीज़ हों.

तो मतलब ये है कि आप कसम नहीं उठा सकते इसका मतलब आपका वजू नहीं टूटा फिर इस फ़िक्र में न रहे कि वजू है की नहीं है क्योंकि अल्लाह और उसके रसूल ने कह दिया है तो आपका वजू बाकी है दूसरा वसवसा तजवीद का होता है यानी जो वो जो पढ़ रहा है उसका तलफ्फुज सही निकल रहा कि नहीं निकल रहा है ऐसे में लोग इतनी जोर-जोर से पढ़ते हैं साथ वाले का नमाज़ पढना मुश्किल हो जाता है … आगे देखिये विडियो.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago