बलिया की सदर तहसील में गुरुवार को स्वामित्व योजना के कार्य में लगे कंप्यूटर ऑपरेटर अचानक से तालाबंदी कर फरार हो गए। कंप्यूटर ऑपरेटरों के अचानक चले जाने से पूरे नगर में खलबची मच गई।
कंप्यूटर ऑपरेटरों का कहना है कि नायब तहसीलदार संत विजय सिंह ने बिना किसी कारण के ऑपरेटर राकेश श्रीवास्तव की पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर ऑपरेटरों ने काम बंद कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक कंप्यूटर कक्ष में स्वामित्म योजना कार्य के लिए लगे ऑपरेटर ने खतौनी निकालने से मना किया। इसके बाद तहसीलदार ने उस पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। आसपास मौजूद लेखपाल और अन्य लोगो ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद सभी ऑपरेटरों ने काम बंद कर दिया।
बता दें कि मॉडल तहसील में खतौनी निकालने के लिए कुछ संविदा कर्मचारी रखे गए हैं। कुछ संविदाकर्मियों ने बाहरी युवकों को मानदेय पर रखा है। ऐसे में कागजात निकालने और डाक पहुंचाने का काम बाहरी लोगों द्वारा किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने के बाद भी अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं और किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
तहसीलदार निखिल शुक्ला का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। नायब तहसीलदार छुट्टी पर हैं, उनके आने के बाद मामले की सही जानकारी मिलेगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…