बलिया के 2 बच्चों की रहस्यमयी मौत, 5 अस्पताल में भर्ती, घर वालों और डॉक्टर के अलग-अलग बयान !

बलिया डेस्क :  नरहीं थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में कल देर रात दो बालिकाओं की मृत्यु हो गई जबकि 5 बच्चे बलिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं । दुखद घटना क्रम में महिमा (7 वर्ष) पिता बालेश्वर प्रजापति (बलिया सदर अस्पताल में मृत्यु हुई) और प्रिया राय (14 वर्ष) पुत्री प्रशान्त कुमार राय (बलिया सदर अस्पताल से इलाज के लिए मऊ जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

चिकित्सक के बयान के मुताबिक दोनों बच्चियों की मौत फूड प्वाइजनिंग से हुई है। जबकि मृतका के घर वालों का कहना है कि नहीं मेरी बच्चियों की आम मौत है और आनन-फानन में दाह संस्कार भी कर दिए। ऐसे में सवाल यह उठता है कि नाबालिग की मौत की वजह डाक्टर के मुताबिक फूड प्वाइजनिंग या फिर मौत की पीछे कुछ रहस्य है, जिसे घर वाले छिपाना चाह रहे हैं!
ज्ञात हो कि विनोद पांडेय के पुत्र रिशु (8 वर्ष) पुत्री रिया व रिद्धि , अरुण पांडेय के चार वर्षीय पुत्र आयुष पांडेय, धनंजय पांडेय के पुत्र 6 वर्षीय पुत्र राज पांडेय का उपचार बलिया के एक निजी अस्पताल में चल रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे गांव में मगई नदी के किनारे लगने वाले मेले में बुधवार की शाम गए थे ।

बृहस्पतिवार की सुबह से बारी बारी बच्चे पेट दर्द की शिकायत करने लगे और उल्टियां होने लगीं । बच्चों के परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं ले गए । जहाँ बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों नेजिला चिकित्सालय बलिया के लिए रेफर कर दिया गया । जहाँ देर रात जिला चिकित्सालय मेंमहिमा की मृत्यु हो गई जबकि मऊ जाते समय प्रिया ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।

इन सबको प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया
नरहीं के ही निवासी कन्हैया पांडेय के पुत्र आदित्य पांडेय व पुत्री सप्तसती पांडेय को भी पेट दर्द व उल्टी की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पर दिखाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।

क्या बोले नरहीं एसओ

एसओ ज्ञानेश्वर मिश्र के मुताबिक उन्हें इस मामले की प्रेस से ही जानकारी हुई है, हमारे पास किसी प्रकार पीडि़त की तरफ से संपर्क नहीं साधा गया, इसबीच दो बच्चियों की मौत के बाद से ही पुलिस खुद ही छानबीन में लगी हुई है।

क्या बोले सीएचसी अधीक्षक

डा. साकेत बिहार शर्मा  ने कहा कि मेरे यहां जांच में फूड प्वाइजनिंग पाई गई है। बच्चों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल उन्हें रेफर किया गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago