विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत के मामले में सास, ससुर व पति को पुलिस ने भेजा जेल

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कटियारी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के मां की तहरीर पर पति, सास व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।.

बताते है कि कटियारी गांव निवासी दिनेश चौहान की पत्नी 21 वर्षीय रीना की सोमवार को संदिग्ध रुप से मौत हो गयी। ससुराल पक्ष ने महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद शाम को महिला के मायका घोसी (मऊ) थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद से मां आशा देवी के साथ ही परिवार के तीन अन्य सदस्य पहुंच गये। उन्होंने रीना की हत्या करने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया। आशा ने पुलिस को बताया कि रीना की शादी सात जुलाई 2017 को दिनेश के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज के लिये उत्पीड़न करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति दिनेश के साथ ससुर घमड़ी चौहान व सास चम्पा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago