बलिया में धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, कॉल आने पर घर से बाहर निकला था, अगली सुबह लाश मिली

बलिया के रेवती थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की उम्र 30 साल है। उसका नाम श्रवण उर्फ जयशंकर था, जो बैरिया थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव का रहने वाला था। वो रविवार के दिन अपने घर पर था, लेकिन किसी का फोन आने के बाद वो शाम में अपनी बाइक से निकला। इसके बाद अगली सुबह 8 बजे उसकी लाश लहुलुहान हालत में मिली। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। शव को देख यह अनुमान लगाया जा रहा है कि श्रवण की हत्या धारदार हथियार से की गई है। जहां शव पड़ा था, उसी के बगल में झाड़ियों में मृतक की बाइक मिली।

सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान ने बताया कि रविवार को सुबह आठ बजे श्रीनगर के ग्राम वासियों द्वारा थाना स्थानीय को सूचना मिली कि श्रीनगर ग्राम के एक खेत के किनारे एक डेड बॉडी पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही तत्काल रेवती पुलिस मौके पर पहुंची। शव का शिनाख्त श्रवण यादव के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर जाहीरा चोट के निशान पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यावाही की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक दो भाइयों में से एक था और दो बच्चों का पिता था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी पूजा देवी सहित परिजन बेहाल हैं। पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने में जुटी है।

 

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago