मुन्ना बजरंगी हत्या: पत्नी ने केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद का लिया नाम, सियासी भूचाल

मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने हत्या को सियासी षड्यंत्र करार दिया है। सियासी गलियारों में गहरी पैठ रखने वाले कई लोगों के नाम लिए जाने से मामले को लेकर सियासत गर्मा सकती है।

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व सांसद धनंजय सिंह सहित अन्य भाजपा विधायकों की तरफ भी इशारा किया है। साथ ही एक नेता का संरक्षण होने का भी आरोप लगाया है।

मोर्चरी पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीमा सिंह ने कहा कि राजनीतिक लोग मिले हुए हैं। शासन-प्रशासन के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या कराई है। पूर्व विधायक कृष्णानंद की हत्या में उन्हें जबरन फंसाया गया है।

वे राजनीति में अपनी जगह बनाना चाहते थे, लेकिन पूर्व सांसद धनंजय सिंह उन्हें आगे बढ़ता नहीं देखना चाहते थे, इसलिए धनंजय सिंह उनसे राजनीतिक रंजिश रखने लगा। इस पूरे षड्यंत्र में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, पूर्व विधायक कृष्णानंद की पत्नी और विधायक और बनारस के रहने वाले पीके सिंह भी शामिल हैं।

आरोप लगाया कि उनके पति मुन्ना बजरंगी के खिलाफ पहले बागपत में झूठा मुकदमा लिखाया गया। इसके बाद बागपत में जबरन पेश कराने की साजिश रची, जेल में शिफ्ट किया और हत्या करा दी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

6 days ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

7 days ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 week ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 week ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

1 week ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

1 week ago