बलिया- मुख्यमंत्री ग्राम विकास योजना से चमकेंगे 15 गांव, जानें कौन-कौन से गाँव हैं शामिल?

बलिया। मुख्यमंत्री ग्राम समग्र विकास योजना के तहत बलिया जिले के 15 गांवों को चमकाने का काम  किया जाएगा।  गांवों का चयन कर सूची जिला मुख्यालय को भेजते हुए विकास कार्यों से संबंधित कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

बता दें की कुछ दिनों पहले सरकार ने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना को लागू किया। इसके लिए शासन ने जिले से विकास कार्यों से वंचित रहे गांवों की सूची मांगी। इसके बाद शासन स्तर पर योजना के तहत जिले के 15 गांवों का चयन किया गया। इन गांवों में 24 योजनाओं का संचालन कर प्रत्येक योजना से गांव को संतृप्त किया जाएगा। इसके लिए कुल 15 विभागों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक ने बताया कि शासन की ओर से गांवों की सूची प्राप्त हो गई है।  इन गांवों में होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाने का निर्देश भी सभी विभागों को दे दिया गया है। इसके अलावा लाभार्थी परक योजनाओं से चयनित गांवों को संतृप्त करने के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों के अलावा समाज कल्याण, प्रोबेशन, दिव्यांग जन कल्याण व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भी पत्र भेजा गया है। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित गांवों में सभी तरह कि विकास व लाभार्थी परक योजनाएं संचालित की जाएंगी। इसमें आवासहीनों को आवास, सम्पर्क मार्ग, ग्रामीण विद्युतीकरण, आंतरिक पक्की गलियां व नाली निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय की स्थापना व विद्यालयों का कम्प्यूटरीकरण, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, विधवा, वृद्धा, किसान व दिव्यांगजन पेंशन, कौशल विकास कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, वृक्षारोपण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, सोलर व स्ट्रीट लाइट, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन, मनरेगा, तालाबों का जीर्णोद्धार, डेयरी, किसान के्रडिट कार्ड, मृदा परीक्षण, प्रमाणित बीज वितरण के अलावा गांव के शहीद सैनिक की मूर्ति स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत जिले के कुल 15 गांवों का चयन किया गया है। इसमें बेरुआरबारी ब्लॉक का नारायनपुर व शिवपुर, बेलहरी का हल्दी, परसिया व रेपुरा, हनुमानगंज का रामपुर चिट, सोहांव का बैरिया, सिकंदरपुर व सरायकोटा, दुबहड़ का शिवपुर दीयर नंबरी, नगवा व शेर तथा गड़वार ब्लॉक के शेरवा कला, सिंहाचौर कला व फेफना गांव हैं।
बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

16 hours ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago