एआरटीओ बलिया राजेश्वर यादव को शासन ने निलंबित किया, ये है पूरा मामला

बलिया। मऊ विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस प्रकरण मामले में एआरटीओ बलिया राजेश्वर यादव को शासन ने निलंबित कर दिया है। निलंबन की इस करवाई के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कोई भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। आरटीओ प्रशासन आजमगढ़ आरएन चौधरी के मुताबिक मुख्तार अंसारी से जुड़े एंबुलेंस प्रकरण में राजेश्वर यादव को निलंबित करके राज्य मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

बता गया है कि जिस समय एंबुलेंस का बाराबंकी जनपद में पंजीकरण हुआ था उस समय एआरटीओ राजेश्वर यादव की वहीं पर तैनाती थी। जुलाई 2019 में राजेश्वर यादव की  बलिया में तैनाती हुई थी। राजेश्वर यादव पर हुई करवाई से परिवहन महकमे में हड़कंप की स्थिति है। इस संबंध में पूछने पर कोई भी अधिकारी और कर्मचारी कुछ कहने से कतराते हैं। कर्मचारियों ने इतना जरूर बताया कि लगभग दो साल की तैनाती के दौरान राजेश्वर यादव का नाम बलिया में किसी विवाद में सामने नहीं आया।

बता दें एआरटीओ बलिया राजेश्वर यादव वर्ष 2013 में बाराबंकी में तैनात थे, उस दौरान उनके द्वारा ही मुख्तार की एंबुलेंस का फर्जी पते पर रजिस्ट्रेशन किया गया था। मामले में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव ने उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही परिवहन विभाग के मुख्यालय में उन्हें संबद्ध करने का आदेश जारी कर दिया। बांदा जेल में बंद मुख्तार ने पिछले दिनों बाराबंकी पुलिस को बयान में यह माना था कि उसने सोच समझकर एंबुलेंस खरीदी और रजिस्ट्रेशन बाराबंकी से कराया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago