Categories: देश

पद्म भूषण से सम्मानित हुए धोनी, आज ही के दिन जिताया था वर्ल्ड कप

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. एमएस धोनी को यह सम्मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में दिया. धोनी सेना की ड्रेस में पद्मभूषण सम्मान लेने पहुंचे थे. आपको बता दें धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद से सम्मानित हैं.

खास बात यह है कि धोनी को यह सम्मान उसी दिन दिया गया जिस दिन उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताया था. भारत ने 28 साल बाद वह वर्ल्ड कप हासिल किया था. माही ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में नुवान कुलासेकारा की बॉल पर ज़ोरदार छक्का लगाकर लाखों फैन्स का सपना पूरा किया था.

 

 

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड को हराकर फाइनल पहुंची. टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया.

 

श्रीलंका ने महेला जयावर्धने की 103 रनों की पारी की मदद से 274 रन बनाए. टीम इंडिया ने 275 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया. भारत ने शुरुआत में वीरेंद्र सहवाग (0) और सचिन तेंदुलकर (18) के विकेट भले ही जल्दी गंवा दिए. लेकिन गौतम गंभीर क्रीज़ पर टिके रहे और 97 गेंदों पर 122 रनों की शानदार पारी खेली. गंभीर ने तीसरे विकेट के लिए विराट (35) के साथ 83 रनों की साझेदारी भी की.

तभी भारत को चौथा झटका लगा. धोनी ने सभी को हैरान करते हुए युवराज सिंह की जगह ख़ुद क्रीज़ पर आने का फैसला किया. धोनी (91) ने गंभीर के साथ 109 रनों की पार्टनरशिप की और भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया. धोनी ने अपने ख़ास स्टाइल ‘छक्के’ से भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

पूरा देश आज वर्ल्ड कप की 7वीं सालगिरह मना रहा है. क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी कभी ना भूलने वाली उस रात की तस्वीरें शेयर की हैं. वहीं बीसीसीआई ने भी उस ऐतिहासिक छक्के का वीडियो शेयर किया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

9 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago