बीजेपी प्रत्याशी के लिए बलिया में MP के CM मोहन यादव, सपा के कोर वोटर में सेंध लगाने की कोशिश!

बलिया लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियां लगातार चुनावी मैदान में सक्रिय हैं। अलग- अलग पार्टियों के दिग्गज लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बलिया आ रहे हैं। वे यहां पर चुनावी सभाओ को संबोधित कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बलिया दौरे को सपा का गढ़ भेदने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।  मोहन यादव के चेहरे को आगे कर बीजेपी ने अब बलिया समेत पूर्वाञ्चल में यादव समाज के वोटों सेंध लगाने की रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है।  मोहन यादव रविवार को बलिया पहुचेंगे और दुबे छपरा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे।

वे भाजपा प्रतयाशी नीरज शेखर के पक्ष में जनता से मतदान की अपील करेंगे। सीएम मोहन यादव के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता लगातार तैयारी में जुटे हैं। बता दें कि बलिया में 1 जून को मतदान होना है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि सपा ने यहाँ से सनातन पांडेय को मैदान में उतारा है तो वहीं बसपा से ललन सिंह यादव को मैदान में हैं।  2019 में सपा-बसपा गठबंधन के चलते बसपा ने यहां चुनाव नहीं लड़ा था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 months ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 months ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

5 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

5 months ago