बलिया लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियां लगातार चुनावी मैदान में सक्रिय हैं। अलग- अलग पार्टियों के दिग्गज लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बलिया आ रहे हैं। वे यहां पर चुनावी सभाओ को संबोधित कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बलिया दौरे को सपा का गढ़ भेदने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। मोहन यादव के चेहरे को आगे कर बीजेपी ने अब बलिया समेत पूर्वाञ्चल में यादव समाज के वोटों सेंध लगाने की रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है। मोहन यादव रविवार को बलिया पहुचेंगे और दुबे छपरा क्षेत्र में जनता को संबोधित करेंगे।
वे भाजपा प्रतयाशी नीरज शेखर के पक्ष में जनता से मतदान की अपील करेंगे। सीएम मोहन यादव के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता लगातार तैयारी में जुटे हैं। बता दें कि बलिया में 1 जून को मतदान होना है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दें कि सपा ने यहाँ से सनातन पांडेय को मैदान में उतारा है तो वहीं बसपा से ललन सिंह यादव को मैदान में हैं। 2019 में सपा-बसपा गठबंधन के चलते बसपा ने यहां चुनाव नहीं लड़ा था।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…