चंद्रशेखर यूनिवर्सिटी और EDII गुजरात के बीच साइन हुआ एमओयू, छात्रों को स्टार्टअप्स में मिलेगी मदद

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अहमदाबाद , गुजरात राज्य के बीच अहमदाबाद में एम्ओयू पर हस्ताक्षर हुआ है। वहां विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर कल्पलता पांडेय और ईडीआईआई अहमदाबाद के डायरेक्टर प्रो. सुनील शुक्ला की उपस्थिति में नई शिक्षा नीति के तहत विकास पर करार हुआ। चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया की इस महत्वपूर्ण एमओयू से विश्वविद्यालय में नवीन जानकारी छात्रों को उपलब्ध कराया जाएगा और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अहमदाबाद उद्यमिता विकास और स्टार्टअप्स निर्माण के विशिष्ट श्रेणी में देश का अग्रणी संस्थान है ।

इस महत्वपूर्ण समझौते के उपरान्त जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के छात्रों को भी भविष्य में इससे काफी लाभ होगा और अपने स्टार्टअप्स को शुरू करने के लिए उचित प्लेटफॉर्म तथा अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा। छात्रों को अपने नवाचार को बढ़ाने के लिए सही मार्गदर्शन हेतु संबंधित विषय के विशेषज्ञ द्वारा परामर्शदाता की भी व्यव्यथा कराई जाएगी तथा नवाचार की श्रेणी को किस संस्था से आर्थिक मदद मिल सकती है इसकी भी जानकारी दी जाएगी ।

बलिया विश्वविद्यालय की निदेशक शैक्षणिक एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर पुष्पा मिश्रा , उद्यान विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ लालविजय सिंह और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमित कुमार सिंह अहमदाबाद में तीन सदस्यीय टीम शिक्षा में विकास पर महत्वपूर्ण 5 दिनों तक आदान प्रदान किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago