Categories: बलिया

2017 के मुकाबले इस बार ज्यादा उम्मीदवार मैदान में, सबसे ज्यादा नामांकन बलिया नगर सीट से

उत्तरप्रदेश में पहले दूसरे चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब अन्य चरणों में होने वाले चुनाव के लिए तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। बलिया में छटवें चरण में चुनाव होने हैं। जिले में नामांकन का काम पूरा हो चुका है।

इस बार 2017 के मुकाबले उम्मीदवारों की संख्या बड़ी है। 2017 में सातों विधानसभा में कुल 96 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार 122 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में मुख्य लड़ाई में क्रमश: तीन ही उम्मीदवार रहे थे। इस तरह 73 उम्मीदवारों की जमानत राशि 7.30 लाख मानक से कम वोट मिलने के कारण जब्त हो गई थी।

दरअसल नियमों के मुताबिक उम्मीदवार को मतदान के छठवें भाग का वोट मिलना चाहिए। और अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित उम्मीदवार की जमानत राशि जब्त कर ली जाती है। एक उम्मीदवार की जमानत राशि 10 हजार रुपये थी। इस चुनाव में 16 को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर भी स्पष्ट हो जाएगी। वहीं अगर एक विधानसभा से 15 से ज्यादा उम्मीदवार होंगे तो काफी दिक्कत होगी। क्योंकि ईवीएम की बैलेट यूनिट में 15 प्रत्याशियों और नोटा का बटन होता है लेकिन अगर चुनावी मैदान में 15 से ज्यादा लोग उतरे तो उनके चुनाव चिन्ह के लिए दूसरी बैलेट यूनिट लगानी पड़ेगी।

वहीं बात अगर नामांकन रेशो की करें तो बलिया नगर विधानसभा सीट से सबसे ज्यादा नामांकन हुई हैं। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से कुल 23 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है और सबसे कम बैरिया विधानसभा से केवल 10 नामांकन हुए हैं। इसी तरह बांसडीह से 22 रसड़ा से 19, सिकंदरपुर और फेफना से 17-17 और बिल्थरारोड से 14 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago