निगरानी समितियों को देनी होगी छह सूत्री रिपोर्ट, संयुक्त मजिस्ट्रेट बोले……

 

बलिया डेस्क: संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने बुधवार को विकास भवन सभागार में ब्लॉक स्तरीय निगरानी समितियों की बैठक ली। ब्लॉकवार समितियों के कार्य की समीक्षा करने के बाद आगे किस तरह बेहतर काम करना है, बिंदुवार इसकी जानकारी दी। साथ ही ग्राम स्तरीय निगरानी समितियों के कार्य की भी रोजाना समीक्षा करते रहने को कहा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में निगरानी समितियों का कार्य अहम हो गया है। इसलिए जरूरी है कि समिति के ब्लॉक से गांव स्तर के हर सदस्य सक्रिय रहें। उन्होंने रिपोर्टिंग के सम्बंध में छह विंदुओं की जानकारी देते हुए बताया कि बाहर से आए लोगों को 4 मई से होम क्वॉरेंटाइन किया गया या नहीं, सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया है या नहीं, पोस्टर नहीं लगाए गए या नहीं, नियमित निगरानी की जा रही या नहीं, क्वॉरेंटाइन के नियमों का उल्लंघन किया गया हो तो उसका विवरण और कोरोना के संदिग्ध लक्षण नजर आ रहे हैं या नहीं, इन छह विंदुओं पर गम्भीरता से कार्यवाही सुनिश्चित कर रिपोर्ट देना है। बैठक में पीडी डीएन दूबे, ईडीएम अभिजात सिंह, सभी बीडीओ मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago