मोदी-स्टारमर की ऐतिहासिक डील से नई साझेदारी को बढ़ावा, 25.5 अरब पाउंड का सालाना व्यापार बढ़ेगा

लंदन/नई दिल्ली:
भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर ने आज ऐतिहासिक यूके-भारत व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस डील से दोनों देशों के बीच सालाना व्यापार 25.5 अरब पाउंड (लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपये) बढ़ने का अनुमान है और हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज़न 2035 का अनावरण

इस समझौते के साथ दोनों देशों ने यूके-इंडिया विज़न 2035 लॉन्च करेंगे , जिसमें रक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी, सीमा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग को बढ़ावा देने का रोडमैप तैयार किया गया है।

उपभोक्ताओं और निर्यातकों के लिए राहत

भारतीय उपभोक्ताओं को ब्रिटिश उत्पादों पर शुल्क में बड़ी राहत मिलेगी, जिससे कार, मेडिकल डिवाइस, कॉस्मेटिक्स और सॉफ्ट ड्रिंक जैसे उत्पाद सस्ते होंगे। वहीं, भारतीय निर्यातकों के लिए ब्रिटेन का बाजार और आसान हो जाएगा।

नेताओं का बयान

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टारमर ने कहा, “यह ऐतिहासिक डील ब्रिटेन के लिए बड़ी जीत है। यह हजारों नौकरियां पैदा करेगी और अर्थव्यवस्था को नई गति देगी।” 

वहीं इस पर व्यवसाय और व्यापार सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और यह डील आने वाले दशक में साझेदारी को नई मजबूती देगी।”

नई तकनीक और सुरक्षा पर जोर

डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप के माध्यम से रक्षा सहयोग बढ़ाने, टेक्नोलॉजी सुरक्षा पहल के तहत भविष्य की तकनीकों को विकसित करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने पर दोनों देश सहमत हुए।

निवेश और व्यापार सौदे

26 ब्रिटिश कंपनियों ने भारत में नए कारोबार की घोषणा की है। एयरबस और रोल्स-रॉयस जल्द ही भारतीय एयरलाइनों को विमान आपूर्ति करेंगे, जिनमें से आधे रोल्स-रॉयस इंजन से संचालित होंगे। ये सौदे लगभग £5 मिलियन के हैं।

सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में सहयोग

दोनों देशों ने भ्रष्टाचार, गंभीर धोखाधड़ी, संगठित अपराध और अवैध प्रवासन से निपटने के लिए खुफिया साझेदारी और परिचालन सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago