Categories: Uncategorized

मोदी सरकार का अब तक का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान की टूट जाएगी कमर…

पुलवामा घटना के बाद पूरा देश सरकार से कार्यवाही की मांग कर रहा था। अब भारत सरकार ने हम ला जैसा तो कुछ नहीं कहा है लेकिन आर्थिक तौर पर पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने के लिए एक ज़रूरी कदम उठाया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान को दिया गया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा ख़त्म कर दिया है। इसके बाद सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान से आयात करने वाले सामानों पर कस्टम ड्यूटी पर 200 प्रतिशत का इजाफा कर दिया गया है। इस बात की जानकारी वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी है। कहा जा रहा है कि भारत सरकार के इस कदम से पाकिस्तान को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान होने वाला है।

कहा यह भी जा रहा है कि क़र्ज़ के बोझ में दबा पाकिस्तान सरकार के इस कदम से कंगाली के हालात पर पहुँच सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है। आपको बता दें कि भारत ने विश्व व्यापार संगठन के वजूद में आने के एक साल बाद पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया था। आपको बता दें कि जब भी ऐसी घटना होती है तो इस मोस्ट फेवर्ड नेशन कके दर्जे को ख़त्म करने की मांग की जाती थी लेकिन अब सरकार ने इसे ख़त्म कर दिया है।

दावा किया जा रहा है कि इस फैसले के बाद पाकिस्तान के निर्यात पर काफी बड़ा असर पड़ने वाला है। आपको बता दें कि भारत पाकिस्तान से फल, मसाले से लेकर ऊन और रबड़ उत्पाद आयात करता है। इसके अलावा मेडिकल लाइन के उपकरण से लेकर समुद्री सामान, सीमेंट और खनिज भी आयत पाकिस्तान से किया जाता रहा है। इसके अलावा भी कई चीज़े पाकिस्तान से मंगाई जाती है लेकिन अब भारत सरकार के इस कदम के बाद ऐसी चीजों को मंगाना आसान और किफायती नहीं रह जायेगा। इसलिए कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने पकिस्तान के खिलाफ इस फैसले से कार्यवाही की शुरुआत कर दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago