Categories: बलिया

मोदी सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही- युवा चेतना

बलिया डेस्क : बलिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर युवा चेतना द्वारा एक दिवसीय अनशन का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर हाथ में लेकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह अनशन पर बैठे रहे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश महात्मा गांधी का ऋणी है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आरएसएस के लोगों ने ही बापू की हत्या की और आज गांधी के अनुयायी बनने का ढोंग कर रहे हैं।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आज पूरा देश किसानों के साथ खड़ा है परंतु मोदी सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना किसानों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की अन्याय के खिलाफ हम गांधी के विचारधारा के बल पर संघर्ष कर रहे हैं।मोदी सरकार गोली के बल पर किसान आंदोलन को दबाना चाहती है जो हम नहीं होने देंगे। भारत कृषि प्रधान देश है और यहाँ जो पिछले 65 दिनों से किसानों के साथ हो रहा है वह अत्यंत निंदनीय है। रोहित सिंह ने कहा की भाजपा और आरएसएस देश में गोडसे की जयंती और पुण्यतिथि मनवा रहे हैं जो हम नहीं होने देंगे।

रोहित सिंह ने कहा की मोदी सरकार को कृषि बिल वापस लेना होगा। पूरा देश आज किसान नेता राकेश टिकैत के साथ खड़ा है।  2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ कर ही किसानों के अपमान का बदला पूरा होगा। जनता को अघोषित आपातकाल के खिलाफ खड़ा होना होगा।अनशन में मोहन सिंह,सैफ नवाज,बैजू राय,नकुल राय,अजय ओझा,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago