सिकंदरपुर (बलिया) विकासखंड नवानगर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत कार्यरत खंड प्रेरक अभिषेक सिंह (खंड प्रेरक संघ जिला अध्यक्ष) ने बताया कि आज विगत 9 महीने से खंड प्रेरक व कंप्यूटर आपरेटर का वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिले के सभी खंड प्रेरक व कंप्यूटर ऑपरेटर वेतन न मिलने के कारण भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द हम लोगों का वेतन जारी नहीं किया गया तो एक विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए हम लोग बाध्य होंगे। इस मौके पर मनजीत कुमार, राम भजन, विवेक सिंह, मुरलीधर पाण्डेय, आनंद यादव, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…