बलिया- फ्रीज़ पर रखे मोबाइल में हुआ ब्लास्ट, धुआं निकलता देख शख्स को बचाने दौड़े लोग

लोगों में स्मार्टफोन का इस्तेमाल ज्यादा होने के साथ-साथ इसकी आवश्यकता भी काफी बढ़ गई है। आज हम अपना अधिकतर काम स्मार्टफोन की मदद से काफी कम समय में आसानी से पूरा कर लेते हैं। जहां इसकी जरूरत आए दिन बढ़ती ही जा रही है वहीं इसकी बैटरी फटने की घटनाएं भी आए दिन सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक घटना बलिया के विशुनपुरा क्षेत्र के मालीपुर बाजार में सामने आई है ।

खबर के मुताबिक मालीपुर बाजार स्थित राहुल पुस्तक भंडार एवं मोबाइल सेंटर में शनिवार को दोपहर तीन बजे फ्रिज पर रखे मोबाइल में अचानक धमाका हुआ । धमाका इतना तेज था कि अगल-बगल के दुकानदार मौके पर दौड़ पडे़।

कन्हैया गुप्ता की मालीपुर बाजार में पुस्तक भंडार एवं मोबाइल रिचार्ज की दुकान है। कन्हैया गुप्ता अपनी दुकान पर रोज की भांति उस समय भी दुकान पर ही बैठा था कि अचानक दुकान में फ्रिज के ऊपर रखा मोबाइल कंपन करने लगा और कुछ ही सेकंड बाद अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया।

मोबाइल नोकया का 107 नंबर सेट सादा था जो चार्ज में भी नहीं लगा था। तेज धमाके की आवाज सुनकर अगल बगल का स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और मौके पर बड़ी घटना होने से बच गई। इस क्षेत्र में मोबाइल बैटरी फटने की यह पहली घटना है।

इस घटना को लेकर लोगों में आम चर्चा है। लोग देखने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं। तरह-तरह की आपस में चर्चाएं भी कर रहे हैं। इस अचानक हुए धमाके से अगल-बगल के लोगों एवं क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago