बलिया। रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने विधानसभा में रसड़ा सीएचसी को स्पेशिएलिटी अस्पताल का दर्जा देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बलिया में कोई मेडिकल कॉलेज या उच्च स्तरीय चिकित्सा व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोगों को समय पर सही इलाज नहीं मिल पाता और मरीज परेशान होते हैं।
वहीं कुछ मरीज इलाज नहीं मिलने के कारण वाराणसी व गोरखपुर जाते हैं। इन्हीं सब परेशानियों को गिनाते हुए उन्होंने रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करते हुए उसे सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का दर्जा दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रसड़ा जिले का दूसरा बड़ा अस्पताल है। यहां से सटे गाजीपुर, देवरिया और मऊ से लोग अस्पताल में आते हैं। ऐसे में अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता है।
इसके अलावा उन्होंने राशन कार्ड सरेंडर के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्ड सरेंडर के नाम पर गरीबों को परेशान किया जा रहा है। विधायक ने राशन कार्ड सरेंडर को लेकर अफरातफरी की स्थिति को समाप्त करने की मांग की है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…