बलिया के रसड़ा से विधायक उमाशंकर सिंह ने विधानसभा में सोमवार को रसड़ा नगर पालिका क्षेत्र में ट्रामा सेंटर खोले जाने तथा महिला चिकित्सालय की स्थापना की आवाज उठाई। विधान सभा के प्रमुख सचिव को अवगत कराते हुए विधायक ने सरकार का ध्यान आकर्षित किया कि बलिया के नगर पालिका क्षेत्र में आकस्मिक चिकित्सा एवं महिला रोगियों हेतु कोई भी समुचित व्यवस्था न होने के कारण प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं में लोग असमय कालकवलित हो जाते हैं, जबकि यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रामा सेंटर खोले जाने व महिला चिकित्सालय खोले जाने हेतु पर्याप्त भूमि भी उपलब्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका रसड़ा जनपद सीमा से मात्र 20 से 25 किमी दूर स्थित है। यदि यहां ट्रामा सेंटर स्थापित करा दिया जाय तो बलिया जनपद के साथ-साथ गाजीपुर, मऊ तथा देवरिया जनपद के लोग लाभान्वित होंगे।
साथ ही उन्होंने नियम 56 के अंतर्गत सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए सदन को अवगत कराया कि जनपद में भारी वर्षा के कारण बड़े नालों व नदियों के अवरूद्ध हो जाने के कारण बाढ़ का पानी रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के हजौली, नारापार, लोहटा, पचहुंआ, नत्थोपुर, तद्दीपुर, रत्तोपुर, औंदी, कैथी, कोड़रा आदि गांवों में घुस जाने से इन गांवों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इससे वहां के निवासियों के समक्ष भुखमरी व निवास की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
रसड़ा ड्रेन में अतिक्रमण की वजह से ड्रेन अवरुद्ध हो जाने से हजारों लोगों के घरों में पानी घुस जाने के कारण लोग संक्रामक रोगों के चपेट में आते जा रहे हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के क्षति का आंकलन कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…