बेल्थरा MLA ने किया प्रधानों संग बैठक, मुख्यमंत्री समुहिक विवाह योजना को सफल बनाने का आहवान किया

बलिया/बिल्थरारोड
सीयर ब्लाक के डवाकरा हाल में मंगलवार को मुख्य मंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगरा में आयोजित 1001 जोड़े के शादी की तैयारियों के सम्बन्ध में विधायक संग ग्राम प्रधानों की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में विधायक द्वारा इस पुनीत कार्यक्रम के लिए ग्राम प्रधानो को आगे बढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी पीएन तिवारी भी उपस्थित थे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने कहा कि कन्यादान महादान होता है। कहा कि प्रतयेक गरीब मां-बाप का सपना अपनी बेटी को धूमधाम से विवाह करने का होता है परन्तु उसके सपनो में पैसे आड़े आ जाता है।

मुख्यमंत्री ने गरीबों के इस सपने को पंख देने के लिए ही सामुहिक विवाह योजना का सूत्रपात किया है ताकि वे भी अपनी बेटियों की शादी धूमधाम से कर सकें। उन्होने इस मौके पर प्रधानो से भेदभाव से उपर उठकर इस पुनीत कार्य में अपना पूरा सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। कहा कि यदि एक ग्राम प्रधान 5 गरीब परिवार बच्चियों की भी शादी इस योजना के अंतर्गत कराता है तो वह एक बड़ा सामाजिक कार्य माना जायेगा।

खण्ड विकास अधिकारी पीएन तिवारी ने भी ग्राम प्रधानों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़़ कर आगे आने को कहा। कहा कि आपके एक कदम से एक गरीब परिवार का सपना सच हो सकता है तो क्यों न हम मिलकर उनके सपनो को पूरा करें तथा सामुहिक विवाह के अंतर्गत कन्यादान महादान के साक्षी बने। इस मौके पर अब्दुल रहमान, केशव प्रधान, सतीश यादव, मार्कन्डेय यादव, धर्मेन्द्र सिंह सहित दर्जनो प्रधान उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago