बलिया। उत्तरप्रदेश में सत्ता में बैठी बीजेपी और विपक्ष यानी समाजवादी पार्टी में जुबानी जंग देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री नारद राय को बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से विधायक केतकी सिंह ने करारा जवाब दिया है उन्होंने पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता नारद राय का नाम लेते हुए कहा कि वाकई जिस दिन योगी जी ने चाह लिया, उस दिन जो बचे कुचे हैं, जो अखिलेश यादव लेकर चलते हैं वो सभी भाजपा में आ जाएंगे।
बता दें सपा सरकार में मंत्री रहे नारद राय ने चंदौली में सदस्यता अभियान के दौरान बड़ा बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि जिस दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मन बना लेंगे, उसके 15 दिन के अंदर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गिर जाएगी। भाजपा में कम से कम डेढ़ सौ विधायक और मंत्री लोग दुखी हैं। अब बलिया जिले के बांसडीह विधानसभा सीट से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने उन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस दिन योगी जी ने चाह लिया, जो बचे खुचे विधायक अखिलेश यादव लेकर चलते हैं, वो सभी भाजपा में आ जाएंगे।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को केतकी सिंह ने 2022 विधानसभा चुनाव में हराया था। बांसडीह के विधायक केतकी सिंह ने कहा है कि नारद राय जैसे तमाम नेता जो अपने मन में खुशफहमी पाल रखे हैं कि योगी सरकार गिर जाएगी, हम गिरा देंगे। पहली बात तो यह कि आप जनता के बीच उतरे और जनता ने आप को सिरे से नकार दिया। अब आप सोचते हैं कि किसी तरीके से हम सरकार में आ जाएं। अभी आप यह सोच लें कि जो आपको खुशफहमी हैं।
जिस दिन योगी जी ने चाह लिया तो जो बचे कुचे हैं, जिन्हें अखिलेश जी के साथ चलते हैं । वह सारे के सारे भाजपा में आ जाएंगे। साथ ही विधायक केतकी सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि हमने तो रोक कर रखा है कि सपा की इज्जत बची रहे । नहीं तो जो सपा की इज्जत उतरेगी कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी। वहीं अब विधायक के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…