Categories: बलिया

बलिया में सपा विधायक का ऑडियो वायरल, कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, जानिए पूरा मामला

बलिया। निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले सपा में बगावती तेवर चरम पर हैं। बलिया की सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक जियाउद्दीन रिजवी का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि विधायक कार्यकर्ता मोहम्मद जुबेर खान (सोनू) को अभद्र भाषा के साथ धमकी दे रहे हैं।

सोनू के मुताबिक विधायक ने उनसे कहा कि तुम सिकन्दरपुर में यहां क्या कर रहे हो तत्पश्चात अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विधायक ने कहा कि बांसडीह खाली है, वहां जाकर राजनीति करो। अभी 5 साल विधायक हूं अगली बार भी टिकट मिलेगा। हारें या जीतें 5 साल और रहूंगा। तुम कुछ भी लिखोगे तो तुम्हारा हाथ पैर तुड़वा देंगे। सोनू ने शीर्ष नेताओं समेत एसपी से मामले की शिकायत की है।

दरअसल, सिकंदरपुर में सपा ने जिस उम्मीदवार को टिकट दिया है। उसके खिलाफ सपा के सिकंदरपुर विधायक ने एक उम्मीदवार खड़ा करा दिया है। जिसको लेकर खींचतान चल रही है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि सिकन्दरपुर के जो हमारे वर्तमान में विधायक हैं जियायुदीन रिजवी साहब, उनका ऑडियो वायरल हुआ है।

साथ ही कहा कि जो कुछ हुआ है, इसकी निंदा करता हूं। वो पार्टी के जिम्मेदार व्यक्ति हैं, उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। मेरी पार्टी के जो युवा नेता हैं जुबेर सोनू उनके साथ जो हुआ है उसकी भी निंदा करता हूं। दोनों नेताओं से बात करके पार्टी हित में मतभेद समाप्त कराने की कोशिश करूंगा। इस बारे में जब विधायक रिजवी से संपर्क करेने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago