Categories: बलिया

10th-12th बोर्ड परीक्षा फॉर्म में त्रुटि सुधार का मौका, 28 नवम्बर तक कर सकते हैं संशोधन

बलिया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर छात्रों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। शासन को भेजी गई जानकारी में कोई त्रुटि न हो, इसके लिए छात्रों को त्रुटि सुधार का मौका दिया गया है।

छात्र 28 नवम्बर तक चयनित विषयों का कोड अथवा दिव्यांगता कोड, नाम, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग आधार नंबर, मोबाइल नंबर एवं फोटो आदि में संशोधन कर सकते हैं।

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने शनिवार को इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार संबंधित प्रधानाचार्य ऑनलाइन पंजीकृत सभी संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के बोर्डलाइन में अपलोड शैक्षिक विवरणों में सुधार का मौका दिया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर शनिवार से लिंक क्रियाशील कर दिया गया है। जिले के 32 राजकीय, 91 एडेड और 484 वित्त विहीन विद्यालयों से 1.57 लाख परीक्षार्थी इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

बता दें कि पूरा शैक्षिक अमला बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पिछली परीक्षा में जिले में 211 केंद्र बनाए गए थे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1.39 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ भी सकती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago