वीआईपी गाड़ी से उतरकर गांव की गलियों में घूमते मंत्री !

बलिया डेस्क : देश के सबसे बड़े सूबे यानी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव भले ही साल 2022 में होंगे लेकिन मंत्री जी अपने चुनावी क्षेत्र में अभी से दौरे पर है। ऐसा तब देखने को मिला जब योगी सरकार के कद्दावर मंत्री उपेन्द्र तिवारी वीआईपी गाड़ी से उतरकर अपने विधान सभा क्षेत्र फेफना के अंतर्गत कई गांवों की गलियों में घूमते हुए  नज़र आ रहे।

ऐसा नहीं है की मंत्री उपेन्द्र तिवारी बिना बताए गावं का भ्रमण कर रहे बल्कि सोशल मीडिया के द्वारा उनके अगले दिन होने वाले दौरे के बारे में बताया जाता है’।  वहीँ उनके दौरे पर लोग जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं तो कई जगह लोग हाथ जोड़कर खड़े भी दिख रहे। मंत्री जी के जाने के बाद लोगों के बीच यह चर्चा होती रही कि ‘चुनाव नजदीक बा एही खातिर मंत्री जी गांव-गांव घुमत बानी’।

हालाँकि मंत्री अपने दौरे के दौरान क्षेत्र के लोगों से राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पूछ भी रहे हैं कि क्या उसका लाभ आप लोगों को सुचारू रूप से मिल रहा है?  वहीँ वो जनता में अपनी बात रखते हुए गांव के लोगों से अपील भी करते हैं कि प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास दिलवाने के नाम पर अगर कोई अधिकारी या व्यक्ति पैसा मांगता है तो तत्काल अपने क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता को बताएं। उस अधिकारी व व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यह सरकार की लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। और इसके उनके लिए दिन रात काम कर रही है, यह सही है कि एक विधायक को जब मंत्री दर्जा मिल जाता है तो उसके नजर में एक विधान सभा नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी हो जाती है। ऐसे में मंत्री पने विधान सभा में कम और लखनऊ में ज्यादा नजर आते है। गौरतलब है कि मंत्री जी जौनपुर जिले के प्रभारी भी है। जो आजकल अपने विधानसभा क्षेत्र फेफना में पदयात्रा कर रहे है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago