बुखार से बच्चों की मौत पर मंत्री का विवादित बयान, घरवालों को ही ठहराया जिम्मेदार

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच में बुखार, डायरिया और दूसरी बीमारियों से बीते पचास दिनों में 80 बच्चे काल के गाल में समा गए। इतनी बड़ी संख्या में मौतों पर विपक्षा बावेला लाजिमी है। जबकि मंत्री ने आरोपों को लेकर अपना संयम ताक पर रखते हुए विवादित बयान दे दिया।

उत्तर प्रदेश के श्रम व जिले के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मामले में डॉक्टरों की तरफदारी की और व्यवस्था को मुकम्मल बताते हुए मौत के लिए परिजनों को जिम्मेदार ठहरा दिया। अंदाजा लगाइए की जिस घर का चिराग बुझ गया हो। उनके परिवार वालों पर क्या बीत रही होगी। उन्होंने कौन सा जतन नहीं किया होगा अपने लाल को बचाने के लिए। बावजूद इसके मंत्री की तोहमत ने परिजनों की भावनाओं को आहत किया है।

इलाके में स्वामी प्रसाद केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करने पहुंचे थे। जब पत्रकारों ने जिला अस्पताल में लगातार हो रही बच्चों की मौत पर प्रतिक्रिया पूछी तो मौर्य का जवाब चौंकाने वाला निकला।

मौर्य ने तो यहां तक कहा कि परिजनों ने तत्काल अस्पताल लाने की बजाय बच्चों को झोलाछाप डॉक्टरों से दिखाया। जिसकी वजह से जान गई। मंत्री ने आरोप लगाया कि परिजन बच्चों को मरनासन्न हालत में जिला अस्पताल लाते हैं। जिन्हें बचाना डॉक्टरों के लिए मुश्किल होता है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को संवेदनहीन और गैरजिम्मेदाराना माना जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago