Categories: बलिया

सुखपुरा को नगर पंचायत बनाने के लिए मंत्री ने भेजा पत्र

बलिया के सुखपुरा गांव को नगर पंचायत का दर्जा दिलवाने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश अंसारी आगे आए हैं। उन्होंने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखा है। इसके बाद से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

सुखपुरा की आबादी लगभग 24 हजार है। गांव नगर पंचायत बनने के सभी मानकों को पूरा करता है। सुखपुरा बाजार भी काफी बड़ी और पुरानी है। जिससे यह एक छोटे व्यवसायिक केंद्र के रुप में उभरी है। आसपास के गांवों के ग्रामीणों भी सुखपुरा बाजार आकर अपने व्यवसाय करते हैं।

साथ ही गांव में ऐसी सुविधाएं भी हैं, जो किसी नगर पंचायत में होना चाहिए। गांव में दो बैंक की शाखाएं हैं, इंटर कॉलेज के साथ ही कई स्कूल भी हैं। ऐसे में ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि गांव को नगरपंचायत का दर्जा दिया जाए। उनकी मांग भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोच कुमार सिंह ने उठाई।

उन्होंने पिछले दिनों राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी से मिलकर सुखपुरा को नगर पंचायत का दर्ज दिलाने की मांग की। जिसके बाद दानिश आजाद अंसारी ने नगर विकास मंत्री को इस संबंध में पत्र लिखा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago