VIDEO- कोविड सेंटर्स की अव्यवस्था पर बोले मंत्री- जो भी शिकायतें आ रही हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं

बलिया डेस्क : बलिया में क्वारंटाइन सेंटर्स पर अव्यवस्था की शिकायत पर संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सीएचसी बसंतपुर व शांति मेडिकल कालेज का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बातचीत भी की। मरीजों ने भोजन पानी की व्यवस्था को बेहतर बताया, पर साफ सफाई की व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई।

मंत्री श्री शुक्ला ने आश्वस्त किया कि किसी को कोई असुविधा नहीं होगी। मरीजों के हिसाब से नाश्ता, भोजन मिलेगा। स्वच्छ व गर्म पानी के लिए आरओ व गीजर तीनों फैसिलिटी सेंटर पर दो दिन के अंदर लग जाएगा।  मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि जो भी शिकायते हैं वो सुन्योजित तरीके से हैं भोजन की क्वालिटी बहुत बेहतर है हमने दो तीन मरीजों से बातचीत भी की है मुझे लगता है जो भी शिकायते सोशल मीडिया पर आ रही हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है।

इस आपदा में भी राजनीति करने वाले बाज नहीं आ रहे, पर हमारा पूरा ध्यान जनता की सेवा करने पर है। हमारा प्रयास यही है कि किस तरह संक्रमण को रोका जाए। इसमें जनता का भी जागरूक होना और सहयोग जरूरी है। बता दें की जीलाधिकारी एसपी शाही, संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन के साथ राज्यमंत्री बसंतपुर पहुंचे थे। शांति मेडिकल कालेज पर जाकर उन्होंने कुछ मरीजों को बुलाकर बातचीत की।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago