अब मऊ से लखनऊ का सफर हुआ आसान, मनोज सिन्हा ने इंटरसिटी एक्‍सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मऊ: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी के तहत आज मऊ से लखनऊ के लिए ट्रेन चलाने का काम किया गया है. सिन्हा ने मऊ लखनऊ इन्टरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

उन्होंने कहा कि जिले के लोग प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंचने के लिए आये दिन ट्रेन चलाने की मांग करते थे जिसे देखते हुए यह ट्रेन चलायी गयी है. वहीं दूसरी तरफ वाराणसी मंडल के 60 स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं जिनमे मऊ , इंदारा, फेफना, रसड़ा, पिपरिडीह रेलवे स्टेशन शामिल हैं. उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव और गठबंधन के सवाल पर कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव से अधिक सीट जीतेगी और विपक्ष तथा गठबंधन का सफाया हो जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago