Categories: बलिया

बलियाः अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ने किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

बलिया में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने आज विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के दृष्टिगत विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से 84 लाख की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कई परियोजनाओं के आधारशिला रखी

मंत्री ने कहा कि जनता किसी के बहकावे में ना आए, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के चतुर्दिक विकास के लिए पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

सरकार जो भी वादे करती है उसे दृढ़ संकल्पित होकर पूरा भी करती है। इस इस दौरान उन्होंने 7 मार्गों का लोकार्पण और 6 विभिन्न स्थानों पर आर०ओ० प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस दौरान मंत्री ने वहां पर उपस्थित आम जनमानस की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से लोगों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की समस्या का समाधान करना ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago