बलिया में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

बलिया में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने रविवार को  विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के दृष्टिगत विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से 84 लाख की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा कई परियोजनाओं के आधारशिला रखी।

मंत्री ने कहा कि जनता किसी के बहकावे में ना आए, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के चतुर्दिक विकास के लिए पूरी ईमानदारी से अपना काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

सरकार जो भी वादे करती है उसे दृढ़ संकल्पित होकर पूरा भी करती है। इस इस दौरान उन्होंने 7 मार्गों का लोकार्पण और 6 विभिन्न स्थानों पर आर०ओ० प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस दौरान मंत्री जी ने वहां पर उपस्थित आम जनमानस की समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से लोगों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की समस्या का समाधान करना ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago