विवेक हत्याकांड पर योगी के मंत्री का विवादित बयान- जिसको गोली लगी वो अपराधी था !

बनारस पहुंचे सूबे के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को विवादित बयान दिया। लखनऊ में मल्टीनेशनल कंपनी के एरिया मैनेजर को पुलिस द्वारा गोली मारने की घटना को लेकर मीडिया की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में मंत्री ने कहा कि गोली उन्हीं को लग रही है जो वास्तव में अपराधी हैं।

उनके इस बयान पर मीडिया ने जब सवाल पूछने शुरू किए तो अपने ही बयान पर फंसते देख मंत्री ने सफाई दी और कहा कि जो भी गलती करेगा उसे दंड मिलेगा। किसी भी हाल में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि एनकाउंटर उन्हीं का हो रहा है जो अपराधी हैं। इस पर सवाल समाजवादी पार्टी के लोग खड़ा कर रहे हैं जो वास्तव में गुंडों के पोषक रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी व मोदी सरकार इस देश से भ्रष्टाचार एवं अपराध मिटाने पर कृत संकल्पित है।

बता दें, लखनऊ के गोमती नगर में शुक्रवार देर रात करीब पौने तीन बजे मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास दो सिपाहियों ने एसयूवी में सवार ‘ऐपल’ के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मार दी। गोली लगते ही उनका संतुलन बिगड़ा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। वहीं सिर पर गोली लगने से विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। यह देखते ही दोनों आरोपी सिपाही मौके से भाग निकले। दूसरे पुलिसकर्मियों ने विवेक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय विवेक के साथ उनकी महिला सहयोगी सना मौजूद थी। सना ने बताया कि मोबाइल लाचिंग के बाद एक पार्टी थी। पार्टी के बाद ही विवेक उन्हें विनीत खंड तीन में स्थित घर पर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में विवेक ने गाड़ी रोकी थी। तभी बाइक सवार दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और चेकिंग के बहाने गाड़ी रोकने लगे।

एडीजी आनन्द कुमार ने बताया कि यह हत्या का मामला है। गोली चलाने वाले सिपाही प्रशांत चौधरी और उसके साथी सिपाही संदीप कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया है। मामले की जांचके लिए एसआईटी का गठन का कर दिया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा कि यह एनकाउंटर नहीं है। प्रथम दृष्टया दोषी गिरफ्तार हो गए हैं। जरूरी हुआ तो सीबीआई जांच भी कराएंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago