बलिया के दुबहर थाना क्षेत्र के खेमन तिवारी छपरा में शनिवार को एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरु कर दी है।
मृतक की उम्र 50 साल है और नाम श्रवण निषाद है। बताया जा रहा है कि श्रवण सब्जी की खेत की रखवाली के लिए खेत में रहता था। शुक्रवार की रात वह घर से खाना खाने के बाद खेत में आकर सो गया।
अगले दिन खेत में महुए के पेड़ से नायलान की रस्सी के सहारे श्रवण का लटकता हुआ शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा पांच पुत्र और बहुएं हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…