Categories: बलिया

बलिया में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

बलिया के दुबहर थाना क्षेत्र के खेमन तिवारी छपरा में शनिवार को एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरु कर दी है।

मृतक की उम्र 50 साल है और नाम श्रवण निषाद है। बताया जा रहा है कि श्रवण सब्जी की खेत की रखवाली के लिए खेत में रहता था। शुक्रवार की रात वह घर से खाना खाने के बाद खेत में आकर सो गया।

अगले दिन खेत में महुए के पेड़ से नायलान की रस्सी के सहारे श्रवण का लटकता हुआ शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा पांच पुत्र और बहुएं हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago