Categories: बलिया

चकबंदी विभाग में रिश्वतखोरी का खेल, घूस मांगने पर मुख्य अनु लेखक निलंबित

चकबंदी में चल रहे रिश्वतखोरी के खेल पर अब प्रशासनिक कार्यवाही तेज हो गई है। तहसील के तीन गांव पूर, सिसोटार व कठौड़ा में रिश्वत लेने के मामले में मुख्य अनु लेखक को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्यवाही के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक डॉ. सुभाष सिंह ने आबादी की भूमि का नक्शा छोटा करने को लेकर चकबंदी विभाग में नक्शा दुरुस्ती के लिए कई बार आवेदन दिया। इसके बाद भी मुख्य अनुलेखक राशिद अली काम नहीं किया। इससे परेशान होकर फरियादी ने शिकायत जिला अधिकारी सहित बंदोबस्त अधिकारी धनराज यादव से की।

शिकायत मिलने के बाद बंदोबस्त अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए। चकबंदी अधिकारी सिकंदरपुर ललित कुमार ने मामले की जांच की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आबादी की जमीन एक एकड़ से अधिक है, लेकिन उसका नक्शा छोटा कर दिया गया है। दुरुस्त करने के लिए मुख्य अनु लेखक को 3000 रुपये पहले दिए थे। बाद वह सात हजार रुपये और मांग रहा था। जांच में शिकायत सही मिलने पर चकबंदी अधिकारी ललित कुमार ने रिपोर्ट एसओसी को भेज दी। मामले में बंदोबस्त अधिकारी ने मुख्य अनुलेखक राशिद अली को निलंबित कर दिया। वहीं रिश्वतखोर अधिकारी पर कार्यवाही के बाद आम लोगों ने राहत की सांस ली है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago