यूपी: पुलिस भर्ती परीक्षा में लड़कियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र

फिरोजाबाद: पुलिस भर्ती परीक्षा देने गईं शादीशुदा लड़कियों से उनके मंगलसूत्र उतरवा दिए गए। परीक्षा में चेकिंग के दौरान सभी विवाहित युवतियों से कानून व्यवस्था और सुरक्षा के नाम पर उनके मंगलसूत्र उतरवाकर रख लिए गए।

एमजी इंटर कॉलेज स्टेशन रोड स्थित परीक्षा केंद्र पर लगभग 800 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आए थे। इसमें शादीशुदा लड़कियां भी शामिल थीं।

पुलिसकर्मियों ने उनसे उनके मंगलसूत्र सुरक्षा के नाम पर उतरवा दिए। शादीशुदा लड़कियों ने मंगलसूत्र उतारते में हालांकि कोई विरोध तो नहीं किया, लेकिन उनके मन में यह खीज अवश्य थी कि इस तरह से मंगलसूत्र क्यों उतरवाए जा रहे हैं।

एक अभ्यर्थी ने कहा कि जब कमरों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं तो मंगलसूत्र उतरवाने का क्या कारण है। परीक्षा से बाहर निकाले जाने के डर से कोई भी अभ्यर्थी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। परीक्षा में मौजूद सभी महिलाओं से उनके मंगलसूत्र उतरवाकर रख लिए गए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago