बलिया – रेलवे के बिजली पोल से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

सुरेमनपुर थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा रेलवे क्रासिंग से लगभग दो सौ मीटर पुरब रेलवे ट्रैक के किनारे मंगलवार की सुबह रेलवे के रेलवे के बिजली के खंभे पर एक युवक का शव लटकता मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। शव का शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि सुबह टहलने व शौच के लिए निकले लोगों ने रेलवे विद्युत खम्भे से लटकता हुआ युवक का शव देखा। लोगों ने तुंरत इसकी सूचना बैरिया एसएचओ व आरपीएफ को दी। घटना स्थल पर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। विद्युत खम्भे पर लगभग दस फिट से अधिक ऊंचाई पर नायलान की रस्सी को गांठ बांध कर युवक का शव जमीन से लगभग चार फिट ऊंचाई पर शव का पैर लटक रहा था। उसके पैर में चप्पल उलझे थे। प्रत्यक्षदर्शायों के अनुसार लगभग 30 वर्षीय युवक क्रीम कलर का टीशर्ट व नीले रंग का लोवर पहने हुए था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।इसके पहले शव को पहचान के लिए कुछ देर के लिए रखा गया था। हत्या या आत्महत्या के बावत पूछे जाने पर बैरिया एसएचओ गगनराज सिंह ने बताया कि फिलहाल अन्त्य परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। अभी शव को पहचान के लिए बलिया मोर्चरी मे रखा गया है। पहचान हो जाय तो और भी स्थितियाँ स्पष्ट होगी। घटना की गहनता से जांच की जाएगी। अभी पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना को लेकर लोगों का कहना है कि,गोन्हियाछपरा गांव के पूरब रेलवे लाइन के सटे किनारे वाली जगह डेथ प्वाइंट बनती जा रही है। एक साल के अन्दर यहां मौत की तीसरी घटना है। मंगलवार को सुबह घटीत हुई। इसके पहले बकरी चराते समय रेलवे लाइन के किनारे मिले पेस्टल से छेड़छाड़ कर रहे किशोर के हाथों चली गोली उसकी ही बहन को लग गई,जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।इसके कुछ ही दिन बाद गोन्हियाछपरा गांव एक व्यक्ति ने सुसाइड नोट जेब में रख यहीं आत्महत्या की थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago