अगर ऐसा हुआ तो बलिया में जल्द खुल जायेगा मेडिकल कॉलेज !

बलिया-  जिला अस्पताल से 10 km  के दायरे में यदि 12 एकड़ जमींन की तलाश पूरी की जाये तो जिले में मेडिकल का सपना पूरा हो सकता है।.  जिला प्रशाशन ने इस दिशा में प्रयास भी शुरू कर दिया है।. कुछ जमीनों की पैमाइश भी कराइ गई है ।.जिला अधिकारी ने आम लोगों से सुझाव भी माँगा है ।.

जिले को सौगात के रुप में मिले मेडिकल कॉलेज की स्थापना लोगों के सहयोग से ही सम्भव हो पायेगा। जिला प्रशासन का कहना है कि पंदह ब्लाक के पूर गांव में जमीन उपलब्ध है, हालांकि पेंच यह है कि वह जिला मुख्यालय से करीब 49 किमी दूर है तथा वह बलिया संसदीय क्षेत्र से भी बाहर है। ऐसे में जिला प्रशासन शहर से सटे इलाकों में जमीन की तलाश कर रहा है।.

सरकार की ओर से मेडिकल कॉलेज के लिये जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है। मानक के हिसाब से जगह की तलाश की जा रही है। फिलहाल कुछ जगहों पर जमीन की पैमाईश करायी गयी है, लेकिन वह निर्धारित 12 एकड़ से कम मिली है। प्रयास जारी है, लोगों से भी सुझाव मांगे गये है।.

अगर मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो गयी तो लोगों को बेहर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेगी। जिस इलाके में कॉलेज का निर्माण होगा वहां पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके साथ ही कॉलेज में पढ़ाने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों का उपचार भी करेंगे। अब तक जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहद अभाव है।.

अगर लोग जमीन देने के मामले में थोड़ी सी दिलचस्पी दिखाई होती तो करीब तीन दशक पहले ही जिले में यूर्निवसिटी की स्थापना हो गयी होती। साल 1984 में देश की तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गड़वार के पास विश्वविद्यालय की नींव रखी। इसके बाद ऐसा लगा कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नया आयाम मिलेगा। हालांकि किसानों ने अपनी जमीन को देने से इनकार कर दिया जिसके बाद यूर्निवसिटी जिले के बजाय जौनपुर में खुल गयी। कुछ अन्य योजनाएं भी जमीन के अभाव में ही खटाई पड़ गयी है। अगर लोगों ने मेडिकल कॉलेज के लिये जगह उपलब्ध कराने को आगे नहीं आये तो शायद यह सौगात भी उनकी झोली से दूर हो जायेगा।.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago