बलिया के किसानों ने दिखाई दरियादिली, मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए जमीन देने को तैयार!

बलिया के लोगों के लिए खुशी की खबर है। सरकार द्वारा पुरे उत्तर प्रदेश में आठ मेडिकल कॉलेज खोले जाने की योजना बनाई है, जिसके लिए बलिया के लोग काफी उत्साहित हैं। इस जिले के किसान खुद अपनी जमीन मेडिकल कॉलेज को देने के लिए राजी हो गए हैं।

इस तरह से अब सरकार के लिए आसान हो गया है। खबरों की माने तो बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिये जमीन देने के लिये लोग खुद-ब-खुद आगे आ रहे है। कुछ किसानों ने अपनी जमीन देने की सहमति जताते हुए जिला प्रशासन से कॉलेज स्थापना करने की मांग की है। केन्द्र सरकार ने प्रदेश में आठ मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। सभी जिले अपने जमीन की तलाश तेजी के साथ कर रहे है।

जनपद में मेडिकल कॉलेज खुल सके इसके लिये जिला प्रशासन उचित भूमि का इंतजाम करने का प्रयास कर रहा है। मानक के अनुसार जिला मुख्यालय से 10 किमी के परिधि में 12 एकड़ भूमि खोजी जा रही है।

तोहफा के रुप में मिल रहा मेडिकल कॉलेज हर हाल में स्थापित हो इसके लिये लोग भी आगे आ रहे है। इलाके के बड़सरी गांव के पूर्व प्रधान अभिजीत तिवारी बबलू ने अपनी 30 एकड़ (करीब 44 बीघा) जमीन मेडिकल कॉलेज के लिये देने की सहमति जतायी है। उनका कहना है कि इस भूमि में परिवार के कई लोगों का नाम है तथा सभी अपनी जमीन देने को राजी है।

बड़सरी ग्राम सभा के चौरी मौजा में मौजूद यह जमीन सुरहा ताल के किनारे स्थित है तथा वहा तक जाने के लिये रास्ता भी है। लोगों का कहना है कि एक तरफ जननायक चंद्रशेखर यूर्निवसिटी, बीच में सुरहा ताल का कलरव तथा दूसरी ओर वादियों में मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद इस इलाके की तरक्की तेजी के साथ होगी।.

बांसडीह। सुरहा की वादियों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से बड़सरी गांव ही नहीं बल्कि पूरे इलाके का विकास होगा। लोगों का कहना है कि तरक्की की दौड़ में काफी पीछे चल रहे इस इलाके के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा लोगों का स्वास्थ्य सुविधाएं भी बेहतर हो जायेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago