अब मऊ में EVM को लेकर उठे सवाल, रखवाली करने पहुंचे लोगों पर लाठी चार्ज

चंदौली व गाजीपुर में ईवीएम बदलने की आशंका पर बलिया मोड़ स्थित नवीन कृषि मंडी में रखी गई लोकसभा चुनाव की ईवीएम की रखवाली करने पहुंचे बसपा प्रत्याशी अतुल राय के समर्थकों पर पुलिस ने रात लाठी चार्ज किया। इस दौरान सड़क पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर डीएम व एसपी दल बल के साथ मौके पर जमें रहे। डीएम का कहना है कि जानबुझकर लोगों ने मंडी को घेरने का प्रयास किया है।

बसपा अध्यक्ष राजीव कुमार राजू व सपा के कार्यकर्ता ईवीएम को बदले जाने की आशंका को लेकर मंडी के मुख्य गेट पर रात साढ़े 11 बजे जमा हो गये। मौके पर बढ़ती भीड़ को लेकर जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव दलबल के साथ आ गये। ईवीएम को लेकर इनके बीच नोंकझोक होने लगी इतने में ही पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

मौके पर मौजूद लोगों को सड़क पर खदेड़ कर पिटाई शुरू कर दिया। मौके पर अफरा तफरी मच गई । समर्थक अपने वाहन छोड़कर भागे। घंटों अफरा तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने काफी संख्या में मंडी को अपने कब्जे में बाहर से ले लिया। ऊधर बलिया मोड़ समेत आस पास के स्थाऩों पर पुलिस की मुस्तैदी कर दी गई। नेताओं का कहना था कि ईवीएम बदलने की गड़बड़ी की आशंका पर वह आये थे। पुलिस ने जानबुझकर उन पर लाठीचार्ज किया है।

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी का कहना है की ईवीएम को देखने के लिये बसपा प्रत्याशी के दो समर्थक अंदर रखे गये। हैं। बावजूद इन लोगों ने जानबूझकर माहौल खराब किये जाने को लेकर कृषि मंडी को घेरने का प्रयास किया। ऐसे में बल प्रयोग कर उन्हें हटाया गया है। मौके पर अभी भी डीएम व एसपी जमें हैं । इन रास्ते से गुजरने वाले वाहनों पर भी रोक  लगा दी गई है।

कइयों को पुलिस ने लिया हिरासत में
मऊ। घटना को लेकर पुलिस ने कइयों को हिरासत में ले लिया है। इनके वाहन भी जब्त कर लिये गये हैं। इन पर पुलिस सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की भी कार्रवाई करेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago