बलिया : मासूमो को जंज़ीर में बांध कर चौराहे पर बैठी रही माँ, वजह जान हैरान रह गये लोग…

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक विवाहित महिला अपने दो मासूम बच्चों को जंजीर से बांध कर धरने पर बैठ गई । मामला दरअसल यह है कि विवाहित महिला का पति उसे छोड़कर चला गया अब वह महिला न्याय के लिए सरकार से बहुत अर्जी कर रही है लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुनी ।

यह घटना मंगलवार की है मंगलवार को तपती धूप में वह महिला अपने दो मासूम बच्चों को जंजीरों से जकड़ कर टीडी कॉलेज चौराहे पर धरने पर बैठ गई जंजीरों में जकड़े मासूम बच्चे तपती धूप में रोते बिलखते हताश होने लगे। आते जाते लोग उन बच्चों को देख कर तरस खा रहे थे। जब बात पुलिस तक पहुंची तो पुलिस तुरंत टीडी कॉलेज चौराहे पर पहुंची और उसने महिला से धरने पर बैठने की वजह पूछी ।

बहुत कोशिश करने के बाद पुलिस ने महिला को धरने से हटने और बच्चों को जंजीर से आजाद करने को कहा ।जब पुलिस ने महिला को यह आश्वासन दिया कि वह उसकी मदद करेगी तब वह महिला धरने से उठी और उसने अपने बच्चों को जंजीर से आज़ाद कर दिया और पुलिस के साथ कोतवाली जाने को तैयार हुई।

महिला ने पुलिस को बताया कि साल 2016 में उसकी शादी धरहरा गांव के बृजेश यादव से हुई थी शादी के बाद वे दोनों सुखमय जीवन बिता रहे थे और उनके दो बच्चे भी हुए। लेकिन अभी 2 माह पहले ही उसके पति ने महिला और दोनों बच्चों को अपने दोस्त के साथ बलिया भेजा जहां स्टेशन पर ही उसके पति का दोस्त उन्हें छोड़कर फरार हो गया।

महिला बलिया जिले से अनजान थी और उसके हालात ऐसे नहीं थे कि वह वापस अपने गांव जा सके और अपने पति को तलाश कर सके तब से वह महिला इंसाफ के लिए हर तरफ दौड़ रही थी उसने जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक अपनी दुख की गुहार लगाई लेकिन किसी ने भी उसकी एक ना सुनी ,हालातों से परेशान उसने धरना देने के बारे में सोच लिया और अंतता वह अपने बच्चों को जंजीर से जकड़ कर टीडी कॉलेज चौराहे पर बैठ गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago