यूपी- भाईचारे को बरक़रार रखने के लिए इस मंदिर में होगा इफ्तार का आयोजन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार मनकामेश्वर मंदिर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा। रविवार शाम 10 जून को शिव जी के इस मंदिर में पहली बार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

इबादत का महिना कहा जाने वाला रमजान में बंगदी करने वाले हर शख्स की ख्वाहिश अल्लाह पूरी करते हैं। देश की अखंडता और भाईचारे को कायम रखने के लिए नमाज की जाती है।

ये इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक नवां महिना होता है, जिसमें इस्लामिक पैगम्बर मोहम्मद के सामने कुरान की पहली झलक पेस हुई थी। इसलिए रमजान को कुरान के जश्न का मौका भी कहा जाता है। ऐसी है मंदिर में इफ्तार पार्टी की तैयारी गोमती नदी के किनारे बने मनकामेश्वर मंदिर में जहां हर शाम महिला पुजारी गोमती आरती करती हैं, वहां पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा। ये किसी ऐतिहासिक बात से कम नहीं है कि शिव जी के मंदिर में पहली बार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

इफ्तार पार्टी में मंदिर से ही 3 कुक आने वाले रोजेदारों के लिए खाना बनाएंगे। इस खाने में कॉफी, ब्रेड, कटलेट, केला, आलू कटलेट और फल दिया जाएगा।

मनकामेश्वर मंदिर की महिला महंत दिव्या गिरी ने बताया कि इस इफ्तार पार्टी को पूरी तरह से भव्य बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए शिया और सुन्नी समुदाय के सीनियर क्लेरिक्स को न्योता भेजा जा चुका है। अब क्योंकि पहली बार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, तो उम्मीद है कि ये एतिहासिक साबित होगा और शहर की सामंजस्यपूर्ण परंपराओं को बहाल करेगा। होती है हर दुआ कबूल उन्होंने ये भी कहा कि मनकामेश्वर मंदिर काफी साल पुराना मंदिर है।

इस मंदिर की मान्यता है कि जो भी यहां आता है, उसकी दुआ जरूर कबूल होती है। वो यहां से खाली हाथ नहीं जाता।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

22 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago