बलिया में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट और अपर सत्र न्यायाधीश हरिश्चंद्र की अदालत ने ये फैसला सुनाया है। आरोपी को सजा के साथ 65,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड न देने की स्थिति में आरोपी को 1 साल के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
बता दें कि वादी ने थाना बांसडीह में तहरीर दी थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को लाखा वर्मा उर्फ वीर बहादुर 20 जून को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां बांसडीह रोड थाने में अभियुक्त खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद मामला दिनेश कुमार सिंह विशेष लोक अभियोजक की अदालत में पहुंचा। जहां आरोपी को दोषी करार दिया गया।
इधर एक अन्य मामले में पूर स्थानीय पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि अभियुक्त सुबे गांधी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसे बलिया स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…