Categories: बलिया

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

बलिया में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट और अपर सत्र न्यायाधीश हरिश्चंद्र की अदालत ने ये फैसला सुनाया है। आरोपी को सजा के साथ 65,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड न देने की स्थिति में आरोपी को 1 साल के अतिरिक्त कारावास  की सजा भुगतनी होगी।

बता दें कि वादी ने थाना बांसडीह में तहरीर दी थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को लाखा वर्मा उर्फ वीर बहादुर 20 जून को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां बांसडीह रोड थाने में अभियुक्त खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद मामला दिनेश कुमार सिंह विशेष लोक अभियोजक की अदालत में पहुंचा। जहां आरोपी को दोषी करार दिया गया।

इधर एक अन्य मामले में पूर स्थानीय पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि अभियुक्त सुबे गांधी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसे बलिया स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago