Categories: बलिया

बलिया में दुर्गा विसर्जन के दौरान युवक की मौत, डीजे पर डांस करते हुए गई जान

बलिया के बेल्थरा रोड में दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक डीजे की धुन पर डांस कर रहा था, तभी अचानक वो जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये हैरान करने वाली घटना सोमवार रात की है। यहां बेल्थरारोड में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। नगर के वार्ड नंबर 5 में स्थापित बालक बाल संघ कमेटी की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही थी। जुलूस के साथ डीजे भी बज रहा था। सभी लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। तभी 20 वर्षीय हिमांशु जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और उसे तुरंत सीएचसी सीयर ले गए, जहां डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

कहा जा रहा है कि युवक चौकिया मोड़ पर पानी पीने के बाद बोतल में बचा पानी अपने सिर पर डाल लिया। इसके बाद वह पुनः डांस करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और सीओ रसड़ा फहीम अहमद कुरैशी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन मृतक के परिजन इसका विरोध करने लगे।

इसके बाद पुलिस ने काफी देर तक उन्हें समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago