बलिया डेस्क : बलिया के दुर्जनपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के दो लाइसेंसी हथियार निरस्त कर जब्तीकरण की कार्यवाही बलिया डीएम ने की है ।
पुलिस विभाग की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन टाडा द्वारा आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ये कारवाई की गई है ।
बता दें की धीरेंद्र प्रताप सिंह के आलवा आपराधिक कृत्यों में संलिप्त कई और लाइसेंस धारियों के लाइसेंस निरस्त कर 4 शस्त्रों के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है । चारों शस्त्रों को जिलाधिकारी अदिति सिंह ने चार अप्रैल को निरस्त किया है।
इनमें जनार्दन तिवारी पुत्र शेषनाथ तिवारी निवासी बहुआरा थाना सहतवार जनपद बलिया का एक शस्त्र ,ओमकार नाथ तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी निवासी तिखमपुर थाना कोतवाली जनपद बलिया का एक शस्त्र , धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह पुत्र विरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी दुर्जनपुर थाना रेवती जनपद बलिया का दो शस्त्र हैं ।
बता दें कि बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में 15 अक्टूबर 2020 को दोपहर बाद पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब कोटा की दुकान के लिए एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में गांव में खुली बैठक चल रही थी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…